logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विवेक कुमार बाफर बने इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, युवाओं में खुशी की लहर

मेरठ/नई दिल्ली। इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट में विवेक कुमार बाफर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से युवाओं में इस नियुक्ति को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है।

विवेक कुमार बाफर लंबे समय से सामाजिक कार्यों और युवाओं के बीच सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति को समाज के लोगों ने एक सकारात्मक कदम बताया है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जैसे ही उनकी नियुक्ति की खबर सामने आई, युवाओं एवं उनके हितैषी शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और खुशी जाहिर की। कई स्थानों पर समर्थकों द्वारा मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। युवाओं ने इसे अपने प्रतिनिधित्व की जीत बताते हुए कहा कि अब उनके मुद्दों को संगठन में और मजबूती से उठाया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने भी विवेक कुमार बाफर की कार्यक्षमता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट और अधिक मजबूत होगा।

विवेक कुमार बाफर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और एकता को बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे इस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

4
792 views

Comment