शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गुलाबगंज इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक 22 वर्षीय युवती के साथ ब्यूटी पार्लर का काम
शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गुलाबगंज इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवती के साथ ब्यूटी पार्लर का काम सिखाने के बहाने बुलाकर बार-बार रेप किए जाने की घटना उजागर हुई है। इस घिनौने कृत्य में मुख्य आरोपी शरीफ खान के साथ उसकी पत्नी यास्मीन और भाई मुबीन खान ने भी सहयोग किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है।