logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौंदा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत


मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही तीनों की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेलर ट्रक बाइक सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। शव ट्रेलर में फंस जाने से सड़क पर खून फैल गया और दृश्य बेहद भयावह हो गया।
मृतकों में चाचा, 5 वर्षीय मासूम बच्चा और उसकी मां शामिल हैं। तीनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद ट्रेलर ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे शवों को एकत्र कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे।
यह घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर के पास की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

34
1876 views

Comment