logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी में सनातन सेना का विस्तार, कई पदों पर नई नियुक्तियां


वाराणसी: सनातन सेना द्वारा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है।
जारी आदेश के तहत अखिलेश कुमार मिश्रा ‘राजा’ को जिला अध्यक्ष, संतोष मिश्रा को जिला संयोजक, अवनीश उपाध्याय को जिला महामंत्री, प्रभांशु सिंह को जिला सचिव तथा आशुतोष त्रिपाठी को जिला प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज हित में कार्य करेंगे। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों वृजेन्द्र फौजी, अखण्ड प्रताप सिंह एवं रुद्र प्रताप सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नई नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

7
424 views

Comment