logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ के कारवां स्टूडियो में हुआ अंतराष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति द्वारा कवि सम्मेलन -मेरठ से भी पहुंची कवयित्रियाँ

*लखनऊ में कारवाँ स्टूडियो में संपन्न हुआ भव्य अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन।*

मेरठ/लखनऊ - अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 29/03/2026 को लखनऊ में बहुत अच्छे से संपन्न हुआ। कार्यक्रम संस्था की संस्थापक /अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आरती दुबे (शुक्ला) जी एवं अंतराष्ट्रीय सचिव डॉ प्रिया ठाकुर द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि जनपद देवरिया से उपस्थित आदरणीय सौदागर सिंह जी (रामधारी सिंह दिनकर सहित अनेक सम्मान से सम्मानित) द्वारा की गईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री बृजेश पाठक जी की धर्मपत्नी आदरणीय श्रीमती नम्रता पाठक जी की गरिमामयी उपस्तिथि रही। सहित अन्य मुख्य अतिथियों में भारत की एकमात्र व सर्वश्रेष्ठ संस्था एकल अभियान के संस्थापक एवं इंटरनेशनल राइफल शूटर आदरणीय बड़े भईया श्री दुर्गेश त्रिपाठी जी, अंतर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर महादेव बाबा जी महाराज, लंदन से उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय संत श्री बलदेवआनंद जी महाराज, छत्तीसगढ़ से उपस्तिथ आदरणीय इंजीनियर हरी प्रकाश गुप्ता जी (वरिष्ठ साहित्यकार), भोपाल के पूर्व डीएसपी एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय श्री डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी से सम्मानित आदरणीय श्री उमाशंकर दुबे "मनमौजी" जी उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जम्मू कश्मीर से उपस्थित सब इंस्पेक्टर, CISF एवं साहित्यिक क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक आदरणीय श्री संजीव जी, सुप्रसिद्ध कवि एवं संगीतकार आदरणीय डॉ ओम शर्मा "ॐ" जी, सुप्रसिद्ध गीतकार आदरणीय वंदना विशेष जी, मेरठ से उपस्थित महिला काव्य मंच की मेरठ अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सरोज दुबे जी, उपाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य श्रीमति आशा त्यागी एडवोकेट डीन आई आई एम टी विश्वविद्यालय मेरठ, एवं पश्चिमी उत्तरप्रदेश प्रान्त अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सुषमा सवेरा जी,संगीता शर्मा, वरिष्ठ कवयित्री में राजकुमारी त्यागी, अंजुला अरोरा जी ,सतीश अरोरा जी उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पंजाब, हरियाणा सहित देश भर से वरिष्ठ कवि कवयित्रीयों सहित अनेक बालकवि बालकवयित्री भी उपस्तिथ रही। दीप प्रज्जवलन उपरांत माँ सरस्वती की आराधना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन आदरणीय अंकुर पाठक जी द्वारा किया गया। सभी कवि कवयित्रीयों ने बहुत ही अच्छी प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमति सक्सेना जी प्राइम भारत और एस न्यूज वर्ल्ड से उपस्थित रही और कवरेज की।
सभी वरिष्ठ कवि कवयित्रीयों एवं मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम एवं संस्थापक /अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आरती दुबे (शुक्ला) जी एवं अंतर्राष्ट्रीय सचिव डॉ प्रिया ठाकुर के सफल आयोजन की शुभकामनाए प्रेषित की।

86
6737 views

Comment