logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल

बिग ब्रेकिंग: फतेहपुर
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर काली मंदिर के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शे के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में सवार सभी लोग शहर से अपने-अपने काम निपटाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। घायल सभी लोग हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसोहनी और बीसापुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

3
547 views

Comment