नानपारा में आंगनवाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
नानपारा बहराइच ....विधानसभा नानपारा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा स्थित मैरिज हॉल में बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी बलहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलहा श्री कृपाराम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज श्री जे.पी. सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी नव नियुक्त सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।