दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना
नयी दिल्ली: 31 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।