सरायढेला में डाक पार्सल वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, स्ट्रीट लाइट से टकराया
धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एचडीएफसी बैंक के समीप एक डाक पार्सल वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पलट गया, जिससे स्ट्रीट लाइट भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के समय आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए चालक की मदद की। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।