logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाकुड़ में चार नवनियुक्त चौकीदारों को मिला नियुक्ति पत्र, उपायुक्त ने दी जिम्मेदारी निभाने की सीख


रिक्त पदों पर प्रतीक्षा सूची से चयन, ग्रामीण प्रशासन में अहम भूमिका निभाने का आह्वान

पाकुड़:-पाकुड़ जिला प्रशासन द्वारा चार नवनियुक्त चौकीदारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त Manish Kumar, सामान्य शाखा के प्रभारी मोहनलाल मरांडी एवं जिला स्थापना उप समाहर्ता त्रिभुवन कुमार सिंह उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार चौकीदार के कुल 250 स्वीकृत पदों में से 246 अभ्यर्थियों ने पहले ही योगदान दे दिया था, जबकि 4 पद रिक्त रह गए थे। इन रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची में शामिल योग्य अभ्यर्थियों से भरा गया।

उपायुक्त ने नवनियुक्त चौकीदारों को बधाई देते हुए कहा कि यह पद एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चौकीदार प्रशासन और आमजन के बीच एक मजबूत कड़ी होते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सूचना आदान-प्रदान तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी अहम भूमिका होती है।

उन्होंने सभी नवचयनित कर्मियों से अपेक्षा की कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और सजगता के साथ करें, ताकि प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके।

1
4617 views

Comment