logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Uttarakhand Technical University में PhD कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित

देहरादून: Uttarakhand Technical University (UTU) ने शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न विषयों में PhD कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी २५ अप्रैल २०२६ तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा इंजीनियरिंग, प्रबंधन, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित तथा अन्य संबंधित विषयों में शोध के लिए सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि UGC/NET, GATE या अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियमानुसार वरीयता दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क एवं महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://online.uktech.ac.in/account/phd.html पर उपलब्ध है।

1
1104 views

Comment