दिव्यांगजनों ने उठाई 12 मांगें, ज्ञापन दिया
झालावाड़| जिला विकलांग संघ के तत्वावधान में होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन मुण्डेरी में किया गया। मुख्य अतिथि विकलांग जनक्रांति सेना प्रमुख सत्येन्द्र सिंह राठौड़ एवं ऑल इंडिया विकलांग मित्र, कोटा के उपाध्यक्ष रमेश सेन मौजूद रहे। संघ ने कलेक्टर के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में स्कूटी योजना की आयु सीमा 45 से बढ़ाकर 50 वर्ष करने, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में बैंक ऋण स्वीकृति करने, बसों में आरक्षित सीटों का सही उपयोग और दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग शामिल रही। विकलांग प्रमाण पत्र के लिए अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था व कई मांगे रखी।
Aima media jhalawar