नानपारा विधानसभा में महिला सशक्तिकरण की नई पहल
नानपारा बहराइच ....नानपारा विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। रूपईडीहा डिपो में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा आयोजित ‘महिला विशेष रोजगार मेला’ में प्रतिभाग करने का अवसर मिला।
इस रोजगार मेले में संविदा परिचालक (Conductor) पद हेतु इच्छुक महिला अभ्यर्थियों के पंजीकरण एवं आवेदन लिए गए। मिशन शक्ति के तहत बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें सरकारी सेवाओं से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत रूपईडीहा के चेयरमैन श्री उमाशंकर वैश्य जी, ARM सहित परिवहन विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।