दिल्ली AIIMS की पूर्व छात्रा निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री
दिल्ली AIIMS की पूर्व छात्रा निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, AIIMS ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे नर्सिंग समुदाय के लिए गर्व का विषय है। निशा मेहता ने 2006 से 2010 के बीच एम्स से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी, उसके बाद निशा ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर विश्वविद्यालय से नर्सिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने 27 मार्च को प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व में बनी नेपाल की नई सरकार में स्वास्थ्य, जनसंख्या और जल आपूर्ति मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।