logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन

मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना द्वारा 29 मार्च 2026 को वृहद विधिक सहायता शिविर का आयोजन सिविल अस्पताल जौरा में किया गया है। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं के स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई गई। मेगा विधिक साक्षरता शिविर में न्यायमूर्ति श्री जितेन्द्र माहेश्वरी, जज सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली, प्रधान जिला न्यायाधीश मुरैना श्रीमती संगीता मदान द्वारा विभागों के स्टॉलों का विजिट कर योजनाओं से संबंधित जानकारी ली गई।
मेगा विधिक साक्षरता शिविर में जिला मुख्यालय मुरैना एवं ग्रामीण क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में हितग्राही उपस्थित हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लक्ष्य "न्याय आपके द्वार" के अन्तर्गत मेगा विधिक साक्षरता शिविर में निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की गई एवं राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाए संबंधी जानकारी जैसे लोक अदालत, मध्यस्थता, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह, अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, वरिष्ठ नागरिको के अधिकार के संबंध में योजना, बच्चो के मैत्रीपूर्ण व्यवहार के संबंध में योजना, मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्तियो के लिए विधिक सहायता योजना के संबंध में उपस्थित व्यक्तियों को जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना, जिला विधिक सहायता अधिकारी, मुरैना, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पैरालीगल वालेंटियर एवं पैनल लॉयर द्वारा प्रदान की गई। शिविर में लगभग 572 लोग विभिन्न विभागों की योजनाओ से लाभांवित हुए।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh

41
943 views

Comment