आनन्दित होने के लिए धन- संपत्ति आवश्यक नहीं
आनन्दित होने के लिए धन-संपत्ति आवश्यक नहीं
सबलगढ़ ब्लॉक के संदीपनी विद्यालय में हुआ अल्पविराम
जिला पंचायत सीईओ श्री कमलेश कुमार भार्गव के निर्देशानुसार अल्पविराम आनंद परिचय कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान द्वारा सांदीपनि विद्यालय सबलगढ़ में जन अभियान परिषद के सहयोग से से आयोजित किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के श्री सतीश सिंह तोमर, मास्टर ट्रेनर श्री सुधीर आचार्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर दीपक भोला आनंद विभाग के परिचय के साथ किया और आनन्द का उद्देश्य बताया। मुख्य प्रशिक्षक समाजसेवी श्री सुधीर आचार्य ने कहा कि निरंतर भाग दौड़ भरी जिंदगी में परेशानियां, उलझन, तनाव और टेंशन बढ़ते जा रहे हैं और ऐसे में हमें शांति की आवश्यकता निरंतर महसूस हो रही है। लेकिन उनकी तलाश बाहर करने पर इसे प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए हमें अपने अंदर जाना होगा, अर्थात अपने कार्य व्यवहार आचरण का लेखा-जोखा बनाकर कार्य करना होगा। श्री आचार्य ने कहा कि जीवन में धन और संपदा में वृद्धि होने से सुख सुविधाएं तो बढ़ सकती हैं, लेकिन आनंद नहीं। आनंद में बढ़ोतरी का संबंध धन संपदा बढ़ने से नहीं है, विचारों के निरंतर अच्छे होते चले जाने से है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh