logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

📢 झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा कदम Irfan Ansari ने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही निजी अस्पतालों के लिए एक सशक्त रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लागू

📢 झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा कदम

Irfan Ansari ने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही निजी अस्पतालों के लिए एक सशक्त रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लागू करेगी। इस नई व्यवस्था के तहत ICU, बेड चार्ज, सर्जरी और डायग्नोस्टिक सेवाओं के शुल्क का स्टैंडर्डाइजेशन किया जाएगा, ताकि मरीजों को सस्ती, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य सेवा मुनाफा कमाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता और मरीज-केंद्रित सेवा का क्षेत्र है। सरकार निजी अस्पतालों को आवश्यक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन साथ ही उनसे एथिकल मेडिकल प्रैक्टिस और मरीजों के हितों की सुरक्षा की अपेक्षा भी रखती है।

सरकार ऐसे अस्पतालों को प्रोत्साहित करेगी जो उचित दरों पर बेहतर इलाज प्रदान कर रहे हैं। साथ ही, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू करने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है, जिससे पूरे सिस्टम में एकरूपता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर Indian National Congress के वरिष्ठ नेता K. C. Venugopal, Prasad Sirivella और Keshav Mahto Kamlesh की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🏥 ALEENA HEALTH CARE, NARAINI
👨‍⚕️ डॉ. MD FIROZ ALAM (जनरल फिजिशियन & डायरेक्टर)
📞 8969285878
💙 सस्ती, भरोसेमंद और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

2
7043 views

Comment