जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में इंडक्शन प्रोग्राम, नए सत्र के छात्रों का स्वागत
अभिभावकों और विद्यार्थियों को स्कूल की कार्यप्रणाली से कराया गया अवगत
धनबाद/नावाडीह:-GGCET St. Xavier’s International School में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के स्वागत हेतु इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य Indranath Sinha एवं उपप्रधानाचार्य Krishna Biswas द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक दृष्टि, मूल्यों और अनुशासन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान परीक्षा विभाग की प्रमुख दिव्या गार्डी ने शैक्षणिक प्रणाली एवं नीतियों की जानकारी दी, जबकि शिक्षक बिप्लब दास और शिक्षिका शताब्दी मुखर्जी ने छात्र जीवन, अनुशासन और अभिभावकों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों को अपने-अपने विषयों और कक्षाओं की जानकारी दी, जिससे उन्हें स्कूल की कार्यप्रणाली को समझने में मदद मिली।
कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विद्यालय के वातावरण में सहज बनाना और अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।