देश के 21राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन ऑयल
नई दिल्ली, भारत सरकार ने गैस सिलेंडर के बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने के लिए एक अहम कदम उठाया और फैसला किया कि पेट्रोल पंपों पर केरोसिन ऑयल की बिक्री की जाएगी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने नियमों में शिथिलता बरती है और भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर 5000लीटर केरोसिन ऑयल का स्टॉक बिक्री हेतु रखा जा सकेगा, जो कि आम जनता के रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से खाना बनाने, एवम् रोशनी हेतु बिक्री होगा। जिले में कम से कम दो पेट्रोल पंपों में उपलब्धता रहेगी। आज अमर उजाला सहित सभी प्रमुख अखबारों में प्रमुख रूप से प्रकाशित