logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौन में बड़ा जमीन घोटाला रजिस्ट्री में धोखाधड़ी ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी

उरई जालौन जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक गरीब परिवार के साथ मकान की रजिस्ट्री में कथित रूप से बड़ी धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि दबंगों ने न केवल फर्जी तरीके से रकम बढ़ाकर रजिस्ट्री कराई, बल्कि वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए लगातार पैसे वसूले और जान से मारने की धमकी भी दी

क्या है पूरा मामला
पीड़ित इरफान पुत्र फजल मोहम्मद, निवासी खटीकान (जालौन) ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने संत राम राठौर पुत्र बद्री प्रसाद से 23 लाख 50 हजार रुपये में मकान खरीदा था। पूरी रकम अदा करने के बाद 22 दिसंबर 2023 को रजिस्ट्री कराई गई

रजिस्ट्री में धोखाधड़ी का आरोप
पीड़ित के अनुसार रजिस्ट्री के दौरान 23.50 लाख रुपये की जगह 25.50 लाख रुपये दर्शा दिए गए। बाद में इस रकम पर ब्याज जोड़कर लगभग 29.50 लाख रुपये तक वसूली कर ली गई

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
आरोप है कि जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपी पक्ष की एक महिला ने अपने कपड़े फाड़कर झूठा हंगामा किया, जबकि दूसरा व्यक्ति वीडियो बनाता रहा। इसके बाद वीडियो वायरल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर हर महीने 30 हजार रुपये की मांग की जाने लगी

लगातार वसूली का आरोप
डर के चलते पीड़ित अब तक हजारों रुपये दे चुका है। बताया गया कि 22 फरवरी 2024 से लेकर 28 जनवरी 2026 तक लगातार ब्लैकमेल कर रकम वसूली जाती रही

जान का खतरा और हमले का आरोप
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके ऊपर दो बार जानलेवा हमला कराया गया। पूरा परिवार दहशत में है और घर पर गाली-गलौज के साथ नाबालिग बेटी तक को परेशान किया जा रहा है

प्रशासन से न्याय की गुहार
पीड़ित ने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है

बड़ा सवाल
क्या जालौन में अब रजिस्ट्री प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं रही आखिर कब तक गरीबों को इस तरह डराकर और धमकाकर लूटा जाता रहेगा

53
1302 views

Comment