logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगूसराय खोदावंदपुर थाना क्षेत्र फफौत में तीन बच्चे की मां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ीं गई।

खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के फफौत गांव में घरेलू कलह का एक मामला तूल पकड़ते हुए चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व घरेलू विवाद से परेशान एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ गंडक नदी स्थित फफौत पुल पर पहुंच गई थी। बताया जाता है कि वह अपने बच्चों के साथ नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान खोदावंदपुर थाना की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से महिला को समझा-बुझाकर सुरक्षित घर वापस लाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद महिला के परिजनों ने उसके मायके पक्ष को सूचना दी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इससे तनाव बढ़ गया और स्थिति से घबराकर महिला के सास-ससुर व अन्य परिजन यह कहते हुए घर छोड़कर चले गए कि महिला कभी भी कोई गलत कदम उठा सकती है। इसी बीच, परिवार के घर छोड़ने के अगले ही दिन महिला ने अपने प्रेमी प्रमोद कुमार (पिता- तारकेश्वर प्रसाद महतो, निवासी- फफौत) को घर बुला लिया। पड़ोसियों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने सास-ससुर को सूचना दी। सूचना मिलते ही सास-ससुर रात में ही लौटे और महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एसआई विनय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ रात में ही महिला के घर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। महिला की पहचान रौशनी कुमारी (पति- धीरज कुमार सहनी, वार्ड संख्या-01, फफौत) के रूप में हुई है, जबकि उसके प्रेमी की पहचान प्रमोद कुमार (पिता- तारकेश्वर महतो, वार्ड संख्या-04, फफौत) के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रशासन के द्वारा थाना पड़ी मेल मिलाप करवा दिया गया और घर दोनों प्रेमी जोड़े को भेज दिया गया।

4
275 views

Comment