एटा जलेसर में विद्युत विभाग के एसडीओ अजीत उपाध्याय का प्रमोशन पर सम्मान, नवागत एसडीओ का भी हुआ स्वागत
एसडीओ अजीत उपाध्याय का प्रमोशन पर सम्मान, नवागत एसडीओ का भी हुआ स्वागत
जलेसर/ एटा। विद्युत विभाग में तैनात एसडीओ अजीत उपाध्याय के एक्सईएन (XEN) पद पर पदोन्नत होने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें शॉल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी गई।
कार्यक्रम में सी न्यूज भारत के लखन यादव और भारत समाचार के सुरजीत शर्मा ने अजीत उपाध्याय को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, जलेसर में नवागत एसडीओ के रूप में कार्यभार संभालने वाले नवीन कुमार यादव का भी स्वागत किया गया।
उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था की अपेक्षा जताई। इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि अजीत उपाध्याय के कार्यकाल में विभागीय कार्यों में सुधार हुआ और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलीं। वहीं नवागत एसडीओ नवीन कुमार यादव से भी इसी तरह की कार्यशैली की उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और सम्मान का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान अधिशासी अभियंता ओपी पाल एसडीओ नवीन कुमार यादव, अवर अभियंता जितेंद्र पटेल, विवेक भारती, कैलाश वर्मा, घमंडी सिंह, संदीप सिंह, भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, राम प्रताप सिंह, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हर्ष बृजवासी, जेपी राणा,सुरजीत शर्मा मौजूद रहे.....