रामपुर के शाहाबाद क्षेत्र की बेटी बनी 100 में 98 अंक पाकर ईरम बानो बनी जिला टॉपर।
रामपुर/शाहाबाद। क्षेत्र के ग्राम चकरपुर भूड़ के सम बिलियन विद्यालय चकरपुर भूड़ में पढ़ने वाली डॉ राशिद अल्वी की पुत्री छात्रा ईरम बानो ने कक्षा चार में पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वहीं दूसरी बेटी छात्रा अरीबा ने कक्षा 2 में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल टॉप किया है दोनों छात्रों की सफलता पर संविलियन स्कूल के प्रधानाचार्य एवं क्लास टीचर व स्कूल स्टाफ एवं ग्राम प्रधान ने दोनों छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है छात्राओं से बातचीत में छात्राओं ने बताया की उनकी सफलता का श्रेय उनके स्कूल के प्रधानाध्यापक क्लास टीचर एवं उनकी अध्यापिका को जाता है दोनों छात्राओं ने बताया कि वह अपने अध्यापकों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर ही आज उन्होंने जिला टॉप किया है दोनों छात्राओं ने यह भी कहा कि उनकी सफलता का श्रेय उनके पिता राशिद अल्वी को भी जाता है दोनों छात्राओं की इस सफलता पर गांव में खुशी की लहर है और दोनों छात्राओं को ग्रामीण बधाई देने घर आ रहे हैं।