भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की आंदोलन में जाते हुए उड़ीसा में गिरफ्तारी के विरोध में शाहाबाद थाने में आंदोलन शुरू।
आज दिनांक 30/03/2026 को भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की आंदोलन में जाते हुए उड़ीसा में गिरफ्तारी किये जाने की जानकारी होने पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष शाहबाद खुशीराम यादव युवा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर यादव नरेंद्र यादव जगतपाल डीलर किशन लाल सिंह गुफरान खान लालाराम सहाब नन्नू यादव नेम सिंह यादव कमल सिंह संजीव अंकित बन्नूयादव गोपी यादव अकरम गोविन्द तुलाराम हरेंद्र अर्पित आदि सैकड़ों किसानों ने शाहाबाद थाने पर आंदोलन शुरू किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही गांव के किसान थाना शाहाबाद की तरह आने शुरू हो गए हैं