logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईटीआई धामनोद के प्रशिक्षणार्थियों ने समझी ट्रांसमिशन नेटवर्क की कार्यप्रणाली

आईटीआई धामनोद के प्रशिक्षणार्थियों ने समझी ट्रांसमिशन नेटवर्क की कार्यप्रणाली

धामनोद (धार) // कार्यपालन अभियंता विनीता भावसार के मार्गदर्शन एवं सहायक अभियंता सिद्धार्थ जोशी के सहयोग से नगर के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम पी ट्रांसको ) के 132 केवी उपकेंद्र जैतापुरा-पलासियामें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धामनोद के प्रशिक्षणार्थियों ने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से औद्योगिक भ्रमण किया ।
भ्रमण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को 132 केवी उपकेंद्र जैतापुर पलासिया के कनिष्ठ अभियंता आत्माराम पटेल ने सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए विभिन्न उपकरणों जैसे पावर ट्रांसफॉर्मर, सर्किट ब्रेकर, आइसोलेटर एवं अन्य महत्वपूर्ण यंत्रों के संचालन और उपयोगिता के बारे में बताया । तथा संपूर्ण ट्रांसमिशन नेटवर्क की कार्यप्रणाली जैसे विद्युत पारेषण की प्रक्रिया, अति उच्चदाब (एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज) विद्युत पारेषण, ट्रांसफॉर्मरों की भूमिका, ट्रांसमिशन नेटवर्क की संरचना एवं नियंत्रण प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने तकनीकी पहलुओं से जुड़े कई प्रश्न पूछे जिनका सरल और व्यावहारिक तरीके से समाधान किया गया । इस औद्योगिक भ्रमण से प्रशिक्षणार्थियों को विद्युत पारेषण तंत्र की वास्तविक कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर मिला, जिससे उनके तकनीकी ज्ञान और कौशल में वृद्धि हुई ।
संस्थान के प्राचार्य एवं अनुदेशकों ने इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
यह जानकारी मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी
ऊर्जा विभाग
मध्यप्रदेश शासन
जबलपुर कैंप- धार के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत ओझा द्वारा दी गई ।

4
793 views

Comment