logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गैस-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, कलेक्टर ने अफवाहों पर लगाई रोक

चित्रसेन घृतलहरे, AIMA MEDIA //जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैलाई जा रही कमी की अफवाहों पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस वार्ता कर बड़ा बयान जारी किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का संकट नहीं है, नागरिकों को घबराने या अनावश्यक भंडारण की जरूरत नहीं है।
कलेक्टर ने चेतावनी दी कि ईरान–इजराइल–अमेरिका युद्ध के नाम पर कमी का भय दिखाकर कालाबाजारी करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की कि वे बिना जरूरत अतिरिक्त गैस की बुकिंग या भंडारण न करें और व्यापारियों को आर्थिक लाभ के लिए सिलेंडर बेचने जैसी गतिविधियों से दूर रहें।
उज्ज्वला योजना में भी कालाबाजारी की आशंका
कलेक्टर ने बताया कि बीते एक साल से गैस नहीं भरवाने वाले कई उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता अब सिलेंडर की मांग कर रहे हैं, जिससे जमाखोरी की आशंका बढ़ी है। ऐसे मामलों की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य विभाग का अपडेट: मांग डेढ़ गुना बढ़ी
प्रेस वार्ता में खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे ने बताया कि अचानक मांग बढ़ने से ओटीपी आने में थोड़ी देरी हुई।
जिले में 10 गैस एजेंसी संचालित हैं और सभी में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
जिले के 32 पेट्रोल पंपों में
3,33,385 लीटर पेट्रोल
4,06,714 लीटर डीजल उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि केवाईसी अनिवार्य की गई है ताकि कालाबाजारी और फर्जी बुकिंग रोकी जा सके।
जमाखोरी पर अब तक 5 कार्रवाई, 16 सिलेंडर जप्त
गैस की जमाखोरी और दुरुपयोग रोकने के लिए गठित जांच दल ने अब तक
05 प्रकरण दर्ज किए
16 एलपीजी सिलेंडर जप्त किए हैं
और कार्रवाई लगातार जारी है।
कंट्रोल रूम स्थापित
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व भंडारण पर निगरानी के लिए
जिला खाद्य कार्यालय सारंगढ़, कक्ष क्रमांक 22 को कंट्रोल रूम बनाया गया है।
शिकायत हेतु राज्य सरकार का टोल-फ्री नंबर – 1800 233 3663 भी जारी है।
प्रेस वार्ता में प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी सहित जिले के विभिन्न पत्रकार मौजूद रहे।

12
308 views

Comment