वाराणसी में महिला से छेड़छाड़ व धमकी का मामला दर्ज
वाराणसी, (संवाददाता):
थाना दशाश्वमेध क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला निवासी एक महिला द्वारा छेड़छाड़, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदिका रीना पात्रो पत्नी श्यामल पात्रो, निवासी डी 32/27A, बंगाली टोला ने आरोप लगाया है कि आरोपित प्रदीप विश्वकर्मा एवं प्रभात ने उसके घर में घुसकर अभद्र व्यवहार किया, छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इस संबंध में थाना दशाश्वमेध में मु0अ0स0 79/26 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने प्रकरण में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य संकलन एवं जांच की कार्यवाही जारी है। दोषियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।