दरगाह कमिटी ने नव निर्वाचित पार्षद जमीला खातून का किया भव्य सम्मान, क्षेत्र के विकास की जताई उम्मीद
रांची: हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी की ओर से वार्ड संख्या 49 की नव निर्वाचित पार्षद जमीला खातून और पार्षद प्रतिनिधि दरगाह कमिटी के उपाध्यक्ष रिज़वान हुसैन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद के आवासीय कार्यालय में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में दोनों को शॉल, हिजाब, फूल माला एवं मिठाई देकर सम्मान प्रदान किया गया।
दरगाह कमिटी के सदस्यों ने नव निर्वाचित पार्षद जमीला खातून को जीत की बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की इक्षा जताई। कार्यक्रम के दौरान दरगाह कमिटी के सदर अयूब गद्दी, उप सचिव जुल्फिकार अली भुट्टो, वार्ड 45 के नवनिर्वाचित पार्षद नसीम गद्दी उर्फ पप्पू गद्दी, कमिटी के वरीय सदस्य खालिकुल गद्दी, अनीस गद्दी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने पार्षद जमीला खातून और उनके प्रतिनिधि रिज़वान हुसैन के उज्जवल कार्यकाल की कामना करते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द और विकास की उम्मीद जताई।