*ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल: शौचालय बेकार, अपशिष्ट प्रबंधन कागजों में, लाखों की धनराशि पर सवाल*
*ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल: शौचालय बेकार, अपशिष्ट प्रबंधन कागजों में, लाखों की धनराशि पर सवाल*
अम्बेडकरनगर
कटेहरी विकास खंड के ग्राम पंचायत प्रतापपुर चमुर्खा में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। स्वच्छता योजनाओं में लाखों रुपये खर्च दिखाए गए, लेकिन जमीनी हकीकत पूरी तरह उलट नजर आ रही है। गांव में बने शौचालय सफाई के अभाव में उपयोग लायक नहीं बचे हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) योजना के तहत 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि निकाली गई, लेकिन यह पैसा कहां खर्च हुआ, इसका कोई स्पष्ट हिसाब नहीं है। अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र केवल कागजों में संचालित दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर केंद्र पर ताला लटका मिला और आसपास गंदगी का अंबार लगा है।बताया जा रहा है कि योजना के तहत कूड़ा निस्तारण, सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के दावे किए गए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस काम नजर नहीं आता। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित कूड़ा उठान नहीं हो रहा, जिससे गांव में बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।सबसे गंभीर आरोप यह है कि SLWM योजना में खर्च की गई धनराशि में बड़े स्तर पर गड़बड़ी और बंदरबांट की गई है। कागजों में विकास कार्य पूरे दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, जबकि हकीकत में गांव की स्थिति जस की तस बनी हुई है।ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों व ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते जांच नहीं हुई, तो यह भ्रष्टाचार का मामला और भी गहराता जाएगा।वहीं, जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।क्या प्रशासन इस खुले भ्रष्टाचार पर सख्त कदम उठाएगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
*Devashish Govind Tokekar*
*VANDE Bharat live tv news Nagpur*
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
*Indian Council of press,Nagpur*
Journalist Cell
*All India Media Association
Nagpur*
*District President*
*Delhi Crime Press*
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
*INDIAN PRESS UNION*
District Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015