बहुजन समाज पार्टी की मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने बुलाई बड़ी बैठक
लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने एक बड़ी बैठक 12 मॉल एवेन्यू लखनऊ में बुलाई है। बैठक में मंडल, जिले और प्रदेश के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।2027 में होने वाले विधान सभा आम चुनाव के मद्देनजर और बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती की पार्टी तैयारी की समीक्षा करते हुए नए निर्देश, तथा 11 बजे मीडिया के सभी प्रमुख समाचार पत्रों और चैनल के संवाददाताओं को संबोधित करेंगी।