logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोगामेडी पुलिस की बड़ी कार्यवाही बैंक डकैती की साजिस रचते पांच बदमाश गिरफ्तार हथियार बरामद

गोगामेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई बैंक डकैती की साजिश रचते 5 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
​गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) गोगामेड़ी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही टाल दिया है। पुलिस ने नोहर रोड पर एक सुनसान खंडहर में बैंक डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अंधेरे और पुलिसिया घेराबंदी के बीच 2 आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।
​खंडहर में गूँज रही थी गोली मारने की धमकी
​जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 को गोगामेड़ी थानाधिकारी चन्द्रकला को गुप्त सूचना मिली कि नोहर रोड पर स्थित एक पुराने सार्वजनिक शौचालय (खंडहर) में कुछ संदिग्ध हथियारबंद युवक जमा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर दबिश दी।
​पुलिस जब घेराबंदी कर रही थी, तब अंदर से बदमाशों की आवाजें साफ सुनाई दे रही थीं। आरोपी आज रात एटीएम और बैंक में डकैती डालने की रूपरेखा तैयार कर रहे थे। वे आपस में बात कर रहे थे कि "अगर डकैती के दौरान कोई भी बीच में आए, तो उसे सीधे गोली मार देना।"
​विदेशी हथियार और घातक औजार बरामद
​पुलिस ने जब दबिश दी, तो मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 5 आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है, जिसमें शामिल हैं
​01 विदेशी पिस्टल
​01 देशी कट्टा
​03 जिंदा कारतूस
​लोहे का धारदार कापा, हथौड़ी और पेचकस
​इस मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 53/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4), 310(5), 111(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 व 4/25 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच फेफाना थानाधिकारी नरेंद्र (उ.नि.) को सौंपी गई है।
​विशेष:- कांस्टेबल मोनू ने इस ऑपरेशन में विशेष सूचना संकलन और सक्रियता दिखाई।

0
0 views

Comment