logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

परीक्षाफल मिलते ही खिले चेहरे, विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्मान समारोह

शाहजहांपुर।
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र की समाप्ति पर सोमवार को परीक्षाफल वितरण एवं पुरस्कार समारोह धूमधाम से आयोजित किए गए। विद्यालय परिसरों में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। परीक्षाफल मिलते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और अभिभावकों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

विकास खंड ददरौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहबाजनगर एवं विकास खंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती में आयोजित समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मेहनत का फल है परीक्षाफल: ग्राम प्रधान
उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहबाजनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान महेश चंद्र गौतम ने कहा कि पूरे वर्ष की मेहनत का परिणाम ही परीक्षाफल के रूप में सामने आता है। उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे जीवन में सफलता के द्वार खुलते हैं।

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 6 में शशि, अनु, माही, मुकेश कुमार, स्वतंत्र एवं गौरव,
कक्षा 7 में प्रियांशी, इरम, रेशमा, वीरेन, समर एवं संजय गौतम,
तथा कक्षा 8 में राजा, पवन, अंश, विपिन, अरुण कुमार, साक्षी, मोनी एवं क्रांति को पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले आयुष गौतम को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

अभिभावकों की रही सक्रिय भागीदारी
समारोह में अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बच्चों को पुरस्कार लेते देख परिजन गर्व महसूस करते नजर आए। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर शबाना रहमान, विमलेश तिवारी, राजकौर, महापारा, वासिफ हुसैन, केसर शफीक, अर्शी खानम, गजाला परवीन, अनुराधा सक्सेना, हंसा पाल, तबस्सुम बेगम, पंकज रस्तोगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र पाल प्रजापति ने किया।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर प्रगति करने की शुभकामनाएं दीं।

10
564 views

Comment