logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगूं में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर

बेगूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बेगूं क्षेत्र के चारों मंडलों—बेगूं नगर, चेची, नंदवाई और कमांड—का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 29 एवं 30 मार्च को उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ आयोजित हुआ।



शिविर के विभिन्न सत्रों में अलग-अलग मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रथम सत्र में पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप जी लड्डा, द्वितीय सत्र में विस्तारक मदन जी गुर्जर, तृतीय सत्र में पारस जी जैन, चतुर्थ सत्र में निम्बाहेड़ा शहर के पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन जी चतुर्वेदी, पंचम सत्र में कैलाश जी मंत्री, छठे सत्र में मदन गोपाल जी धाकड़ तथा सातवें सत्र में तेजमल जी बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



समापन सत्र में अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन और सक्रियता पर विशेष जोर दिया तथा आगामी चुनावी रणनीति के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।



इस अवसर पर जिला महामंत्री कैलाश जी मंत्री सहित चारों मंडलों के अध्यक्ष एवं कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मदन गोपाल धाकड़, विदुषी बिल्लू, पप्पू धाकड़, राकेश पितलिया, शंभूलाल धाकड़, राकेश गुर्जर, घीसालाल मेवाड़ा, शंकरलाल गुर्जर, बद्री जाट, पिंकी सोमानी, अमर सिंह, दिलीप अग्रवाल, तेजमल बोहरा, सत्यपाल शिल्पकार, दीपक पंचोली, संजय शर्मा, निर्मल माली, अंजू गुर्जर, गोदूलाल गुर्जर, रतन धाकड़, उत्तम सिंह, जीतू धाकड़, दुर्गालाल पालीवाल, अंकित पोरवाल,मनोज प्रजापत, नरेश सुथार, सागर पटवा, पवन दक, दिनेश जैन, शंकर लख्खी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



शिविर के सफल आयोजन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

20
457 views

Comment