logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

द क्रिएशन 2.0: बच्चों की प्रतिभा को मिला सशक्त मंच, रंगारंग प्रतियोगिताओं से सजा कार्यक्रम

सैखोवाघाट :- तिनसुकिया जिले के सैखोवा स्थित ज्ञानदीप माॉडेल इंग्लिश स्कूल में बच्चों के प्रतिभा विकास के उद्देश्य से “द क्रिएशन 2.0” कार्यक्रम का भव्य आयोजन तेज स्कूल ऑफ आर्ट्स द्वारा ज्ञानदीप मॉडल इंग्लिश स्कूल के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी कला और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय जुवीन गार्ग को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजन के अंतर्गत चित्रकला, रचनात्मक नृत्य, वाद्ययंत्रों के साथ गायन, कीबोर्ड तथा गिटार जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल से उपस्थित दर्शकों एवं निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आर्ट स्कूल के आयोजक ने सभी अभिभावकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के सहयोग और बच्चों के उत्साह के बिना इस तरह के कार्यक्रम संभव नहीं हो पाते।
“द क्रिएशन 2.0” ने न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी नई दिशा प्रदान की।

18
1055 views

Comment