logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बखरी की सड़कों पर पुलिस का ‘खौफनाक एक्शन’, 100 मीटर दूर से ही जान बचाकर भागे लोग

बखरी की सड़कों पर पुलिस का ‘खौफनाक एक्शन’, 100 मीटर दूर से ही जान बचाकर भागे लोग

बखरी:-कारगिल चौक पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, हजारों का चालान काटा गया
बखरी थाना पुलिस द्वारा कारगिल चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र राम कर रहे थे। उनके निर्देशन में पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की।चेकिंग के दौरान हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, ओवरलोडिंग और कागजातों की कमी जैसे मामलों में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से हजारों रुपये का चालान वसूला।
इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई लोग रास्ता बदलते नजर आए।
थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि विधि व्यवस्था,अपराध नियंत्रण, मध निषेध को लेकर यह अभियान चलाया गया है जिसमें 17 वाहनों से करीब 17 हजार का जुर्माना वसूला गया है और ये अभियान लगातार जारी रहेगा।
अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सभी जरूरी कागजात साथ रखें।उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने भी सराहना की और इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी बताया।

17
1003 views

Comment