सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली हमले की साजिश रचने वाले लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है।
सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली हमले की साजिश रचने वाले लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी दिल्ली बॉर्डर के पास की है।
दिल्ली पुलिस को जांच में पता चला था कि शब्बीर अहमद लोन ISI के इशारे पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है। इस समय वह सीमा पार से मिल रहे निर्देशों का पालन करते हुए भारत में किसी मिशन को अंजाम देने की फिराक में था।