logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नशे में धुत सिपाही पर कार्रवाई की मांग तेज, पुलिस पर बढ़ा दबाव

जानीखुर्द क्षेत्र के करनावल खास में एक सिपाही द्वारा अधिवक्ता को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। पीड़ित अधिवक्ता ने स्थानीय चौकी में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि देर रात ड्यूटी पर तैनात सिपाही शराब के नशे में था और बैंक के सामने स्थित एक कैफे पर लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था।
अधिवक्ता के अनुसार, जब उन्होंने सिपाही को इस व्यवहार से रोकने की कोशिश की तो उसने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, वहां मौजूद अन्य लोगों को भी डराने-धमकाने की बात कही गई है। घटना के बाद अधिवक्ता ने कैफे संचालक और एक अन्य युवक के साथ चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और दोषी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में चौकी प्रभारी ने जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों और अधिवक्ता वर्ग में नाराजगी बढ़ रही है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी, जिससे पुलिस पर दबाव और बढ़ सकता है।

2
0 views

Comment