*प्रेस क्लब चंडीगढ़ की वाइस प्रेसिडेंट बनीं आरती अग्निहोत्री, स्वस्तिक गौतम ने दी बधाई*
मनोज शर्मा, चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर जयचंद की बेटी आरती अग्निहोत्री के लिए यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। आरती अग्निहोत्री को प्रेस क्लब चंडीगढ़ का वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है।
उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। आरती अग्निहोत्री ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि हरोली की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और निरंतर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने इस उपलब्धि पर आरती अग्निहोत्री को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हरोली की बेटी ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।