कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सदर क्षेत्र में विधायक निधि से हुए कार्यों का किया लोकार्पण
मेरठ - मेरठ कैंट विधानसभा के सदर स्थित दाल मंडी के बुंदेला मे मकान नंबर 300 - 331 बुंदेला गली में पूर्व पार्षद श्री अनिल जैन के सामने वाली गली में इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्मित सड़क जिसकी लंबाई 45 मीटर अनुमानित लागत 2.89 लाख से मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि से पूर्ण कार्य का नारियल फोड़ कर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर साथ में भाजपा छावनी मंडल के पदाधिकारी गण, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।