कैंट विधायक ने किया विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का लोकार्पण
मेरठ - मेरठ कैंट विधानसभा स्थित सिटी रेलवे स्टेशन निकट इंदिरा मार्केट में 900 वर्ग मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्मित सड़क जिसकी लागत कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि द्वारा 14 लाख रुपए से पूर्ण कार्य का नारियल फोड़ कर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर साथ में भाजपा मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।