logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के चार कर्मचारी अपनी सेवा से हुए निवृत

खानपुर कलां -31 मार्च। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के महिला बहुतकनीकी संस्थान के दो , माडू सिंह मेमोरियल आयुर्वेद संस्थान के एक व कन्या गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक कर्मचारी आज अपनी सेवा से निवृत हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर कुलपति प्रो. सुदेश ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गुरुकुल से विश्वविद्यालय तक के सफर में इन कर्मचारियों का बहुत सहयोग रहा है। उनकी सकारात्मक सोच का छात्राओं के चहुमुखी विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा है। इस अवसर पर महिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान आज भी आपका है और आगे भी आपका रहेगा। आपके अनुभव की जब भी महिला विश्वविद्यालय को जरूरत होगी तो आपको याद किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव कुलदीप सिंह व महिपाल मलिक ने भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं दी।
फोटो कैप्शन-02 - महिला विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी को प्रशंसा पत्र भेंट करते हुए कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव एवं अन्य।

0
0 views

Comment