logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रविवार रात बनी खौफनाक: बहस के बाद रिटायर्ड फौजी को उतारा मौत के घाट झुंझुनूं में बढ़ता अपराध: चाकू के वार से पूर्व सैनिक की हत्या, आरोपी फरार

राजस्थान के झुंझुनूं में रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक रिटायर्ड फौजी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, मृतक उदयवीर सिंह (करीब 50 वर्ष) वर्ष 2011 में सेना से रिटायर हुए थे। घटना झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के बामनवास गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के ही युवक अकरम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले दोनों ने कुछ देर बातचीत की और फिर कहासुनी हो गई जिसके बाद आरोपी ने रिटायर्ड फौजी के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही उदयवीर सिंह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़े। वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में उदयवीर सिंह को तुरंत चिड़ावा के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
#Rajasthan #Crime

7
79 views

Comment