logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने ईंधन आपूर्ति को लेकर देश में बने भ्रम पूर्ण माहौल के लिए प्रधानमंत्री के वक्तव्य को जिम्मेदार करार दिया

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने ईंधन आपूर्ति को लेकर देश में बने भ्रम पूर्ण माहौल के लिए प्रधानमंत्री के वक्तव्य को जिम्मेदार करार दिया है। उन्होने कहा कि ईरान तथा इजराइल व अमेरिका युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने युद्ध को लम्बा खिंचने का वक्तव्य देकर लोगों के बीच संशय का माहौल बना दिया। पीएम मोदी ने युद्ध को लेकर कोविड जैसे संकट का सामना करने के लिए देशवासियों को तैयार रहने की बात कहकर भी गैरजिम्मेदाराना वक्तव्य दिया। उन्होने कहा कि इससे यह साफ जाहिर है कि ईंधन आपूर्ति को लेकर अफवाह अथवा संकट के लिए प्रधानमंत्री का दिया गया वक्तव्य ही पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होने सवाल दागा कि देश में डीजल व पेट्रोल तथा रसोई गैस के लिए लगने वाली लाईन के लिए क्या प्रधानमंत्री का गैरजिम्मेदाराना वक्तव्य जिम्मेदार नही है। वहीं उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति में भटकाव के चलते देश को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हॉर्मुज का भारत के लिए खुलना तत्कालीन प्रधानमंत्री पं0 नेहरू और इन्दिरा गांधी तथा अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में बनाए गए दूरदर्शी रिश्ते का उपलब्धपूर्ण नतीजा है। वहीं उन्होने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठिया से जुडे बयान को भी चुनावी राग करार दिया है। उन्होने कहा कि अर्न्तराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की जबाबदेही सीधे केन्द्र की जिम्मेदारी है। सांसद प्रमोद तिवारी ने गृहमंत्री से सवाल दागा कि वह देश को बतायें कि अर्धसैनिक बल जब पचास किलोमीटर इधर से उधर जा सकते हैं तब यह घुसपैठ कैसे सम्भव हो पाती है। उन्होने कहा कि जहां जहां चुनाव हुआ करता है भाजपा घुसपैठिये का रटा रटाया डॉयलाग बोलने लगती है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हर जाति धर्म को घुसपैठिया कहना देश का अपमान है। उन्होने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार में चुनाव खत्म होते ही अब वहां वह घुसपैठिया का डॉयलाग आखिर कैसे भूल गयी है। उन्होने दावा जताया कि यूपीए के कार्यकाल में एक वर्ष के भीतर जितने घुसपैठिये निकाले गये उतना तो दूर भाजपा के बारह वर्ष के कार्यकाल में कोई घुसपैठिया देश से बाहर नही निकाला जा सका।

6
244 views

Comment