logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी कलह एक बार फिर से हुई उजागर


औरैया - नगर पंचायत अटसू में नामित सभासदों ने उठाए बड़े सवाल बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू गुप्ता नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी व अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल के द्वारा अभी तक सभासद नामित होने के बाद अभी तक स्वागत सम्मान तो छोड़ो बधाई संदेश तक नहीं दिया गया। अभी तक नगर पंचायत में बुलाया भी नहीं गया। जबकि लगभग सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों में ये औपचारिकता कब की पूरी हो चुकी है। लेकिन अटसू नगर पंचायत में अभी तक बधाई संदेश तक नहीं दिया गया। जिससे नगर पंचायत की जनता में पार्टी के लिए अच्छा संदेश तो नहीं जा रहा है। नगर की जनता में भी इस विषय पर चर्चा शुरू हो गई है। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष भी भारतीय जनता पार्टी से ही जुड़ी हुई हैं। ऐसे में नगर का विकास कैसे संभव है। ये बड़ा सवाल जरूर उठता दिखाई दे रहा है।

5
100 views

Comment