logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भरावाड़ा में रामनम्मी शांतिपूर्ण रहा फिर थाना अध्यक्ष द्वारा पिंटू कुमार पर fir कोई जनता मांग रहा जवाब

मै बसंत कुमार उम्र करीब 28 वर्ष पिता विपिन सिंह, घर अंधरवारी, थाना-रजौली, जिला-नवादा, वर्तमान थानाध्यक्ष सिंहवाडा, जिला-दरभंगा, आज दिनांक-28.03.2026 को समय-01:30 बजे पूर्वाहन में सिंहवाडा थाना सिरिस्ता में स्वयं का बयान अंकित करता हूँ कि आज दिनांक- 27/03/26 को करीब 10:05 बजे रामनवमी पर्व के अवसर सिंहवाडा थाना क्षेत्र के निकलने वाले रामनवमी शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु थाना में उपलब्ध पुलिस पदाधिकारी, बल एवं चौकिदार के साथ थाना से प्रस्थान किय एवं थानाक्षेत्र में भ्रमण करते हुए भरवाडा बाजार पहुँचे देखें कि भरवाडा बाजार रामजानकी मंदिर प्रांगण में रामनवमी शोभा यात्रा का आयोजन पिन्टु कुमार पिता योगेन्द्र कुमार साह घर भरवाडा वार्ड नं0-01 थाना सिंहवाडा जिला दरभंगा द्वारा किया गया है एवं इसके लिए इनके द्वारा जुलुस लाईसेन्स लिया गया है। इनके द्वारा शोभा यात्रा के लिए पंजाब डी० जे० साउड सिस्टम को लाया गया है तो इनके द्वारा लाये गये पंजाब डी० जे० साउड सिस्टम के संबंध में पुछ ताछ किया गया कि जुलुस में डी० जे० साउण्ड सिस्टम नही बजाने के लिए जुलुस लाईसेन्स के कंडिका 11 में उल्लेख किया गया है तथा आपके द्वारा डी० जे० साउण्ड सिस्टम शोभा यात्रा में प्रयोग नही करने का आश्वासन दिया गया है तो आपके द्वारा शोभा यात्रा के लिए डी० जे० साउण्ड सिस्टम को क्यों लाया गया है तो इनके द्वारा कोई संतोषप्रद जबाब नही दिया और रामनवमी पर्व के शोभा यात्रा को निकाला गया एवं डी० जे० साउण्ड सिस्टम का प्रयोग किया गया जो बहुत अधिक कर्कश आवाज मे बज रहा था। पंजाब डी० जे० साउड सिस्टम संचालक से पुछ ताछ किया गया कि जुलुस में डी० जे० साउण्ड सिस्टम का प्रयोग वर्जित है तो फिर आपके द्वारा डी० जे० साउण्ड सिस्टम को शोभा यात्रा में संचालन क्यों किया जा रहा है तो कोई संतोषप्रद जबाब नही दिये और अपने डी०जे० साउण्ड सिस्टम को तेज एवं कर्कश आवाज में बजाते रहे। डी० जे० सिस्टम के संचालन में ध्वनि तरंग बहुत अधिक कम्पन के साथ निकल रहा था जिससे आम जन मानस को परेशानी का सामना करना पड रहा था। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की काफी भिड थी जिसके लिए शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से समापन कराया गया। रामनवमी शोभा यात्रा समापन होते ही डी.० जे० संचालक अपना साउण्ड सिस्टम छोडकर भीड में घिसक गये। शोभा यात्रा के संयोजक पिन्टु कुमार से लाउडस्पीकर प्रयोग करने से संबंधित कागजात का मांग किया गया तो इनके द्वारा बताया कि मेरे द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी महोदय सदर दरभंगा से एक लाउण्डस्पीकर प्रयोग करने का आदेश प्राप्त है तो आयोजक पिन्टु कुमार से पुछा गया कि जब आपके द्वारा एक लाउडस्पीकर का स्वीकृति प्राप्त है तो इतने ज्यादा संख्या में स्पीकर एवं डी० जे० साउण्ड सिस्टम का प्रयोग क्यों किया तो कोई जबाब नही दिये तत्पश्चात शोभायात्रा संयोजक को इनका अपराध बताते हुए विधिवत जप्ती सूची बनाकर पंजाब डी० जे० साउड सिस्टम मो0नं0- 7542915033 को जप्त कर जप्ती सूची के अनुसार बरामद डी०जे० साउण्ड सिस्टम को थाना लाया गया। सरकारी आदेश का अनुपालन नहीं करना, तेज एवं ककर्श आवाज में डी० जे० साउण्ड सिस्टम बजाना एक संज्ञेय अपराध है।
अतः पिन्टु कुमार पिता योगेन्द्र कुमार साह सा० भरवाडा वार्ड नं0-01, थाना सिंहवाडा जिला दरभंगा एवं पंजाब साउण्ड सिस्टम के संचालक के विरूद्ध सरकारी आदेश का अनुपालन नही करने, तेज एवं ककर्श आवाज में डी० जे० साउण्ड सिस्टम बजाने के आरोप में धारा-223 BNS एंव 9 Bihar Control of the use & Play of Laud Speaker Act 1955 के अन्तर्गत आरोपित करता हूँ।
Jibesh Kumar
Sanjay Saraogi
Darbhanga Police

12
871 views

Comment