logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगरा: श्यामलाल सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर में परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित

आगरा, 30 मार्च। श्यामलाल सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, यमुना ब्रिज आगरा में सोमवार को परीक्षाफल वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों श्री सतीश चाहर, श्री आर.पी. गोयल, श्री हरिमोहन अग्रवाल एवं श्री शुभम दोनेरिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

समारोह में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। तान्या कुशवाह, अदनान, खुशी वर्मा, युवांश, यशवीपाल, यति यादव, चिराग, देवांश अग्रवाल, शगुन, नक्षिता चंद्रा एवं नैन्सी सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सुशांत कुशवाह ने कुरुक्षेत्र से आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में भी प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। पार्षद श्री श्यामसुंदर अग्रवाल, राजू कुशवाह, इस्लाम खान तथा अन्य अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उत्तम सिंह जी ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के वर्षभर के परिश्रम का प्रतिफल है और इससे बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मुकेश कुमार गोला जी ने किया।

19
669 views

Comment