दिनांक: 30.03.2026
मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा — रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संप
दिनांक: 30.03.2026
मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा — रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद
एक ही गैंग ने रची थी कई सनसनीखेज वारदातें — मोबाइल शॉप में चोरी और दो बैंकों में लूट के प्रयास का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश
सरगना के इशारे पर चल रहा था पूरा नेटवर्क — युवकों का गिरोह बनाकर योजनाबद्ध तरीके से दे रहे थे वारदातों को अंजाम, पुलिस ने किया ध्वस्त, गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल
26 लाख से ज्यादा की बरामदगी — 2 चार पहिया वाहन, 60 मोबाइल और अन्य सामान के साथ संगठित अपराध का बड़ा खुलासा
बैंक लूट की बड़ी वारदात होने से पहले पुलिस ने तोड़ी कमर — धरमजयगढ़ और जूटमिल में असफल प्रयास
CCTV फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना बनी हथियार — घरघोड़ा पुलिस ने एक-एक कर पूरे गैंग को दबोचा
रेकी कर चुनते थे टारगेट — सड़क किनारे दुकान और बैंक बने थे गिरोह के निशाने पर, योजनाबद्ध तरीके से देते थे वारदात
सबूत मिटाने तक की थी तैयारी — बैंक के CCTV सिस्टम तक उखाड़ ले गए थे आरोपी, फिर भी पुलिस ने खोला राज
संगठित अपराधियों पर रायगढ़ पुलिस का सर्जिकल प्रहार — “ऐसे गिरोहों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा”
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “रायगढ़ पुलिस की टीम ने प्रोफेशनल तरीके से इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और बैंकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”
30 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मोबाइल दुकान चोरी और दो बैंकों में लूट के असफल प्रयास में शामिल 5 आरोपी युवक एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो चारपहिया वाहन, 60 मोबाइल फोन स�