logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा गौ रक्षा के पवित्र उद्देश्य को लेकर एक विशाल एवं प्रभावशाली आंदोलन

राष्ट्रीय बजरंग दल, मुरादाबाद
दिनांक: 30.मार्च 2026
स्थान: पीली कोठी चौराहा मुरादाबाद
मुरादाबाद में आज राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा गौ रक्षा के पवित्र उद्देश्य को लेकर एक विशाल एवं प्रभावशाली आंदोलन आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने गौ संरक्षण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा प्रशासन का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित किया।
इस आंदोलन का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहन सक्सेना ने गौवंश की सुरक्षा, उपचार एवं संरक्षण से नगर आयुक्त कार्यालय में संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में अनेक कमियां हैं, जिन्हें शीघ्र दूर करना अत्यंत आवश्यक है।
प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:
गंभीर एवं घायल गौवंश हेतु वैकल्पिक व्यवस्था:
वर्तमान में सरकारी निराश्रित गौशालाओं में गंभीर एवं घायल गौवंश को रखने में असमर्थता जताई जाती है। ऐसी स्थिति में उनके उपचार एवं संरक्षण हेतु कोई समुचित वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। अतः इस हेतु प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
कान्हा गौशाला में व्याप्त अव्यवस्थाएं:
कान्हा गौशाला के मैनेजर/सुपरवाइजर द्वारा गौ रक्षक कार्यकर्ताओं के साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर गौवंश को लाने हेतु वाहन उपलब्ध नहीं कराया जाता। यह अत्यंत निंदनीय है। अतः संबंधित दोषियों को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर योग्य एवं संवेदनशील व्यक्ति की नियुक्ति की जाए।
आधुनिक पशु चिकित्सा अस्पताल की स्थापना:
मुरादाबाद में गौवंश एवं बंदरों के समुचित उपचार हेतु कोई आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण अनेक पशु उपचार के अभाव में दम तोड़ देते हैं। अतः एक सुव्यवस्थित एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विशेष पशु चिकित्सा अस्पताल की स्थापना की जाए।
गुलाब बाड़ी क्षेत्र की भूमि पर गौशाला निर्माण:
गुलाब बाड़ी श्मशान के सामने स्थित विस्तृत खाली भूमि, जो वर्तमान में विवादित है एवं जिस पर अवैध अतिक्रमण कर गैरकानूनी गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उसे अतिक्रमण मुक्त कराकर वहां एक सरकारी गौशाला का निर्माण कराया जाए, जिससे गौवंश संरक्षण के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर भी रोक लग सके।
प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहन सक्सेना ने प्रशासन से इन मांगों पर शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन भविष्य में और भी व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
राष्ट्रीय बजरंग दल सदैव गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं समाजहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी संकल्प के साथ कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, गौरव सैनी,विजय शर्मा,जतिन प्रजापति, दिशांत सैनी,अभिषेक श्रीवास्तव, सुशांत गुप्ता,अमन सैनी, रोहित भटनागर,सुधांशु मौर्य,सुनील,राकेश,कृष, भानु प्रताप, अभिषेक सैनी, गौतम, मोनू, शिवम, सुंदर अजय बंश बिशु,ललित,हर्षित, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
— जारी कर्ता
राष्ट्रीय बजरंग दल, मुरादाबाद

20
1355 views

Comment