logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पथरी का ऑपरेशन कराने गई महिला टीचर की मौतः डॉक्टर बोले- एनेस्थीसिया दिया तो हार्ट बीट रुकी; परिवार बोला-ओवरडोज से जान गई

अलीगढ़ के प्राइवेट SIG अस्पताल में रविवार को एक महिला टीचर (45) की मौत हो गई। वह पथरी का ऑपरेशन कराने पहुंचीं थीं। मौत के बाद परिजन भड़क गए। अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ा और बात हाथापाई तक पहुंच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि एनेस्थीसिया का ओवरडोज दिया गया। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

वहीं, अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि ऑपरेशन से पहले बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया था। इसके बाद अचानक दिल की धड़कन रुक गई। सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी। घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के धौर्रा इलाके की है।

5
36 views

Comment