logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना-2026 का पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 33 सवाल जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि स्थिर

जनगणना-2026 का पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 33 सवाल जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि स्थिर रिश्ते में रहने वाले लिव-इन कपल्स को भी शादीशुदा माना जाएगा। ऐसा तब ही होगा जब कपल मानेगा कि उनका रिश्ता लंबा चलने वाला है।

पहले चरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया है, जहां लोग खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे। उनकी मदद के लिए इस पोर्टल पर FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) भी दिए गए हैं।

यह चरण 'हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना' कहलाता है। इसका मकसद देश में घरों और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी जुटाना है, ताकि सरकार बेहतर योजनाएं बना सके। दूसरे चरण में आबादी से जुड़ी डिटेल जानकारी ली जाएगी।

5
421 views

Comment